DUNKI की रिलीज से पहले वैष्णों माता के मंदिर पहुंचें SHAH RUKH KHAN
Dunki की रिलीज से पहले वैष्णों माता के मंदिर पहुंचें Shah Rukh Khan
किंग खान ने साल में तीसरी बार बार देवी मां के दरबार में लगाई हाजिरी
शाहरूख़ खान अपने करम को ही अपना धर्म मानते हैं वो अपनी किसी भी फिल्म की रीलीज़ से पहले मंदिरों मे अक्सर पूजा करने जातें है।
Shah Rukh Khan माँ वैष्णों के दरबार में. .बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए साल 2023 बेहद लकी रहा है। साल की शुरुआत में एक्टर की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकब Vस्टर साबित हुई थी। वहीं साल के मिड में शाहरुख खान की जवान भी मेगा ब्लॉकबस्टर रही और अब साल के एंड में किंग खान की फिल्म 'डंकी' रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले एक बार फिर शाहरुख खान माता वैष्णों देवी के दर पर माथा टेकने पहुंचे।
‘डंकी’ की रिलीज से पहले माता वैष्णों के दरबार पहुंचे SRK
शाहरुख खान की इस साल तीसरी फिल्म ‘डंकी’ रिलीज के लिए तैयार हैं। वहीं फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले किंग खान मां वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। उन्हें मंगलवार यानी आज सुबह देवी मां के दरबार में देखा गया था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में, शाहरुख खान काले चश्मे और उसी कलर की हुड वाली जैकेट के साथ अपनी पहचान छिपाते हुए देखा गया था। इस दौरान एक्टर अपनी सिक्योरिटी गार्ड से घिरे हुए और अपनी मैनेजर के साथ दिए। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने आज पहले माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए."
















































































Leave Your Message