प्रियंका गांधी का बैग बना सियासी मुद्दा, बीजेपी ने कहा वोटबैंक की है राजनीति। 

कांग्रेस का एक बार फिर से फिलीस्तीन प्रेम सामने आया है। प्रियंका गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनके बैग पर "Palestine" लिखा हुआ है। यह बैग लेकर वह संसद पहुंची थीं, और अब इस पर सियासी बवाल मच गया है। बीजेपी ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रियंका गांधी मुस्लिम वोट बैंक को तुष्ट करने के लिए यह बैग लेकर आई हैं, जिसमें फिलीस्तीन का नाम लिखा हुआ है।प्रियंका गांधी एक बार फिर फिलिस्तीन के समर्थन में नजर आईं, जब उनके बैग पर "Palestine" लिखा हुआ था। यह पहला मौका नहीं है, जब प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है। हाल ही में, उन्होंने फिलिस्तीन के राजदूत अबेद एलराजेग अबू जाजेर से मुलाकात की थी, जिन्होंने उन्हें वायनाड लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी थी। 

इस साल अक्टूबर में, प्रियंका गांधी ने इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष के दौरान इजराइल पर निशाना साधा था। गाजा में बढ़ती मौतों को लेकर उन्होंने कहा था कि 7,000 लोगों की हत्या हो चुकी है, जिनमें 3,000 मासूम बच्चे थे। वायनाड में चुनाव के दौरान भी प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स