दिल्ली महिला अदालत में सीएम आतिशी का बयान, अगर हालात नहीं बदले तो महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने सोमवार (16 दिसंबर) को एक महिला अदालत का आयोजन किया। इस अदालत में कई महिलाओं ने अपनी समस्याएं साझा की। इस दौरान मुख्यमंत्री आतिशी ने महिला सुरक्षा को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "निर्भया के साथ वह दिल दहला देने वाली घटना हुई थी। तब हमने सभी ने यह संकल्प लिया था कि दिल्ली में अब किसी भी बहन-बेटी के साथ ऐसा नहीं होगा। लेकिन आज, बारह साल बाद भी क्या दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित हैं? इसका जवाब है नहीं। आज भी दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और जिनकी जिम्मेदारी उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की है, वह इस मामले में नाकाम क्यों हैं?
सीएम आतिशी ने महिला अदालत में बयान देते हुए कहा, "रोज तीन से चार महिलाओं के साथ रेप की वारदातें हो रही हैं। दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी बीजेपी की केंद्र सरकार की है। क्या आज महिलाएं बीजेपी और दिल्ली पुलिस से सुरक्षा पा रही हैं? यदि यही हाल रहा, तो दिल्ली की महिलाएं सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगी और हम उनकी आवाज दबाने नहीं देंगे। महिला अदालत में संजय सिंह ने भी अपनी बात रखी, उन्होंने कहा, "आज ही के दिन निर्भया की मौत हुई थी, और आज भी दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। महिलाएं इतनी डर गई हैं कि यहां मंच पर अपनी बात खुलकर नहीं रख पा रही हैं। आइए, हम निर्भया के लिए दो मिनट का मौन रखें। इस महिला अदालत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे, जिन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला किया।
















































































Leave Your Message