दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम धमकी, सुरक्षा के साथ हाइब्रिड कक्षाएं हुईं संचालित। 

दिल्ली के कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जो कि पिछले नौ दिनों में पांचवीं घटना है। सोमवार को डीपीएस आरके पुरम समेत करीब 20 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले, जबकि उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सरस्वती विहार स्थित क्रिसेंट पब्लिक स्कूल से बम की धमकी वाली कॉल आई। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों, पुलिस, बम निरोधक दल और डॉग स्क्वायड ने तुरंत स्कूलों की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सभी मामलों की जांच जारी है।

दिल्ली में बम की धमकी मिलने के बाद प्रदूषण की स्थिति गंभीर होने के कारण ग्रैप-4 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) लागू किया गया था। इसके परिणामस्वरूप, दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों ने मंगलवार को हाइब्रिड मोड में कक्षाएं संचालित कीं। यह कदम स्कूल प्रबंधन के लिए बम की धमकी की सूचना मिलने पर कम तनावपूर्ण साबित हुआ। ग्रैप-4 के तहत संशोधित नियमों के अनुसार, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में कक्षा 6 से 9 और 11 के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में कक्षाएं चल रही थीं। वहीं, कक्षा 10 और 12 के छात्रों को पहले की तरह ऑफलाइन कक्षाओं में स्कूल बुलाया गया था।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स