मुंबई में किन्नर समाज ने मुख्यमंत्री को कहा 'देवा भाऊ', लाडली बहन योजना में शामिल करने की अपील।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में किन्नर समाज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 'देवा भाऊ' कहकर संबोधित कर रहा है। इसका कारण मुख्यमंत्री की लाडकी बहिन योजना को बताया जा रहा है। दरअसल, नागपुर अधिवेशन में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी, जिसके बाद किन्नर समाज को उम्मीद है कि उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सकता है। मुंबई के किन्नर समाज के लोग अब उम्मीद कर रहे हैं कि महाराष्ट्र की लाडली बहन योजना में उन्हें भी शामिल किया जाएगा। नागपुर में महाराष्ट्र सरकार के अधिवेशन और शीतकालीन सत्र के दौरान बीजेपी विधायक प्रवीण दटके ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से किन्नर समाज को इस योजना में शामिल करने की अपील की थी।
लाडली बहन योजना जब से महाराष्ट्र में शुरू हुई है, तब से किन्नर समाज के लोग इस योजना में अपने लिए जगह बनाने की मांग कर रहे हैं। चुनाव के दौरान भी किन्नर समाज ने इस मुद्दे को उठाया था। अब जब यह बात महाराष्ट्र सरकार के शीतकालीन सत्र में उठी है, तो किन्नर समाज के लोगों में खुशी की लहर है। किन्नर समाज के सदस्यों का कहना है कि अगर लाडली बहन योजना में उन्हें भी शामिल किया जाता है, तो यह उनके लिए एक बड़ी मदद होगी और गरीब किन्नरों की जिंदगी में सुधार आएगा। उन्हें उम्मीद है कि उनके 'देवा भाऊ' मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उनकी बात जरूर सुनेंगे। किन्नर समाज अब सरकारी योजनाओं का भी हिस्सा बनना चाहता है। जैसे-जैसे किन्नर समाज को उनके अधिकार मिल रहे हैं, उन्हें विश्वास है कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर पाएंगे। इस विषय पर किन्नर समाज लगातार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपनी मांग रख रहा है।
















































































Leave Your Message