टीवी स्टार देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिया बेटे को जन्म, इंस्टाग्राम पर किया ऐलान।
टीवी की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी के घर खुशियों की गूंज है। एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है, और यह खुशखबरी खुद देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने मां बनने की खबर फैंस से साझा कर रही हैं। वीडियो में लिखा है- "हमारी छोटी सी खुशी की अनाउंसमेंट करते हुए हम बेहद खुश हैं, हमारा बेबी बॉय। 18.12.2024।" कैप्शन में देवोलीना ने लिखा, "हैलो वर्ल्ड! हमारा नन्हा फरिश्ता लड़का यहां है। देवोलीना भट्टाचार्जी के मां बनने की खुशखबरी के बाद, टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। पारस छाबड़ा और आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर "मुबारक हो" लिखकर देवोलीना को शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा, फैंस भी देवोलीना और उनके बेटे को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। देवोलीना ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर इसी साल 15 अगस्त को अपने पति शहनवाज शेख के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर दी थी। उन्होंने पंच अमृत रस्म की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था कि यह रस्म मां और उसके अजन्मे बच्चे को स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशी का आशीर्वाद देने के लिए परंपरा और प्यार का मिश्रण है।
देवोलीना भट्टाचार्जी ने 2022 में अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें लाल साड़ी में सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा था, "और हां, गर्व से मैं कह सकती हूं कि मुझे ले लिया गया है और हां, शोनू, चिराग लेकर भी ढूंढती तो तुझ जैसा नहीं मिलता। आप मेरे दर्द और दुआओं का जवाब हैं। आई लव यू शोनू। आप सभी को ढेर सारा प्यार। हमें अपनी दुआओं में रखें और हमें आशीर्वाद दें। मिस्टीरियस आदमी उर्फ द फेमस शोनू और तुम सब के जीजा।
















































































Leave Your Message