सीएनजी ट्रक में धमाके से जयपुर में बड़ा हादसा,7 लोगों की मौत 40 गाड़ियां जलकर हुई खाक।
जयपुर के भांकरोटा इलाके में शुक्रवार सुबह 5:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक सीएनजी ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे के बाद चारों ओर आग फैल गई, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग झुलस गए। हादसे के बाद जलकर खाक हो गईं करीब 40 गाड़ियां थीं, जिनमें ट्रक, यात्री बस, गैस टैंकर, कार, पिकअप, बाइक और टेंपो शामिल थे। कई लोग गाड़ियों से बाहर नहीं निकल पाए, जबकि कुछ ने अपनी जान बचाई। राहत और बचाव कार्य के लिए 20 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची, लेकिन आग बुझाने में घंटों का समय लग गया। कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण हादसा हुआ, जिससे गाड़ियों के लिए रफ्तार और सुरक्षा बनाए रखना मुश्किल हो गया था।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को पीड़ितों की मदद करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 9:30 बजे SMS अस्पताल का दौरा किया और घायलों के तीमारदारों से बात की, साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोशल मीडिया पर इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "भांकरोटा, जयपुर में केमिकल टैंकर फटने से हुए भीषण हादसे में आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
















































































Leave Your Message