विधु विनोद चोपड़ा ने '2 इडियट्स' और 'मुन्ना भाई 3' के सीक्वल के बारे में की बड़ी घोषणा, स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम। 

फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'जीरो से स्टार्ट' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो उनकी फिल्म '12वीं फेल' की सफलता के बाद आ रही है। इस दौरान चोपड़ा ने अपनी सुपरहिट फिल्मों 'थ्री ईडियट्स' और 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के अगले पार्ट्स के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि '2 इडियट्स' और 'मुन्ना भाई 3' की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, और जल्द ही इन फिल्मों का दर्शक आनंद ले सकेंगे।

चोपड़ा ने कहा, "मैं 2 इडियट्स और मुन्ना भाई 3 दोनों लिख रहा हूं। इसके अलावा, बच्चों के लिए एक फिल्म भी बना रहा हूं, जिसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। इसके साथ ही एक हॉरर कॉमेडी भी लिख रहा हूं, जो काफी दिलचस्प होगी।" उन्होंने यह भी बताया कि वह स्क्रिप्ट पर समय क्यों लेते हैं, क्योंकि वह केवल पैसा कमाने के लिए फिल्में नहीं बनाना चाहते, बल्कि गुणवत्तापूर्ण फिल्मों का निर्माण करना चाहते हैं। 'मुन्ना भाई' और '3 इडियट्स' फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा की सबसे सफल और प्रिय फिल्मों में से हैं। 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.' (2003) और 'लगे रहो मुन्ना भाई' (2006) में संजय दत्त का किरदार मुन्ना भाई बेहद पॉपुलर था, वहीं '3 इडियट्स' (2009) में आमिर खान और उनके सह-कलाकारों ने शैक्षिक प्रणाली के दबाव पर गहरी बातें की थीं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स