झारखंड सरकार का ऐतिहासिक कदम, मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये का मिलेगा लाभ।
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार नए साल के मौके पर महिलाओं को एक खास तोहफा देने जा रही है। सरकार मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये भेजेगी, जो पहले 1000 रुपये थे। यह राशि क्रिसमस के बाद महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी। योजना की राशि सभी जिलों को भेज दी गई है और जिला अधिकारियों को खास आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। राजधानी रांची में भी इस मौके पर भव्य आयोजन किया जाएगा। महिला बाल विकास विभाग इस योजना को जल्दी लागू करने में जुटा है।
झारखंड सरकार ने महिलाओं के खातों में राशि पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है, जिसके तहत राज्य सरकार ने डेढ़ करोड़ बल्क एसएमएस का पैक खरीदा है, ताकि महिलाओं को उनके खातों में राशि जमा होने की सूचना उनके मोबाइल पर भेजी जा सके। इस योजना के तहत 53 लाख 64 हजार महिलाओं के खातों में कुल 6400 करोड़ रुपये की राशि अवंटित की जाएगी। यह राशि पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना का हिस्सा है, जिसे वर्तमान सरकार ने बढ़ाकर 2500 रुपये किया है। यह योजना हेमंत सरकार के लिए चुनाव में महत्वपूर्ण साबित हुई, क्योंकि झारखंड में महिला वोटरों की संख्या काफी अधिक है। सरकार द्वारा महिलाओं को सीधे धनराशि भेजने से उनकी सहानुभूति सरकार के प्रति बनी, जो चुनाव में मददगार साबित हुई। हेमंत सोरेन की अगुवाई में इंडिया गठबंधन ने 81 सीटों वाली विधानसभा में 56 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी।
















































































Leave Your Message