इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर। 

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रमुख और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का 20 दिसंबर को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे और गुरुग्राम स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। ओमप्रकाश चौटाला ने चार बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला। उनकी पहली बार मुख्यमंत्री बनने की तिथि 2 दिसंबर 1989 थी, जब उन्होंने 171 दिन तक इस पद पर कार्य किया। इसके बाद 1990 में दो बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन दोनों बार उनका कार्यकाल बहुत छोटा था। उन्होंने फिर 1999 में मुख्यमंत्री पद संभाला और 2005 तक इस पद पर बने रहे। 

ओमप्रकाश चौटाला के पिता चौधरी देवी लाल भी हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके थे। उनके नेतृत्व में चौटाला परिवार की तीसरी पीढ़ी अब हरियाणा की राजनीति में सक्रिय है, लेकिन इस परिवार के भीतर दो गुट बन गए हैं। ओमप्रकाश चौटाला के बेटे अजय सिंह चौटाला ने जननायक जनता पार्टी (JJP) बनाई, जबकि अभय सिंह चौटाला INLD के साथ बने रहे। हाल के चुनावों में दोनों दलों को झटका लगा; JJP एक भी सीट नहीं जीत सकी, जबकि INLD को केवल दो सीटें मिलीं, जिनमें अर्जुन चौटाला (अभय चौटाला के बेटे) और आदित्य देवीलाल (जगदीश चंद्र के बेटे) की जीत शामिल है। इन चुनावों में दुष्यंत चौटाला और अभय सिंह चौटाला भी हार गए।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स