चीन ने भूटान की सुदूर जकारलुंग घाटी, बेयुल खेनपाजोंग क्षेत्र में बनाई गैरकानूनी चौकियां, सितंबर,2021 की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला कि चीन के पास जकारलुंग घाटी में एक निर्माणाधीन बस्ती और एक सड़क है।
चीन और भूटान में औपचारिक रूप से सीमाएं तय करने के लिए वार्ता जारी है। इस बीच चीन की भूटान के उत्तरी हिस्से की जकरलुंग घाटी में एकतरफ़ा निर्माण जारी हैं। दरअसल, इस बात की पुष्टि ताजा सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए हुआ है। सैटेलाइट तस्वीरों में साफ तौर पर देखा गया है कि चीन द्वारा निर्माण गतिविधियां जारी हैं।
चीन जिस क्षेत्र में निर्माण कर रहा है, वह इलाका अरुणाचल प्रदेश के साथ भूटान की पूर्वी सीमा से 50 किलोमीटर दूर है। ब्रिटिश थिंक टैंक चैथम हाउस की रिपोर्ट के अनुसार,चीन ने भूटान की सुदूर जकारलुंग घाटी, बेयुल खेनपाजोंग क्षेत्र में चौकियां बनाई हैं।
















































































Leave Your Message