मायावती का अमित शाह पर हमला, 24 दिसंबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन करने की करी घोषणा।
गृह मंत्री अमित शाह के संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायवती ने तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह का बयान लोगों की भावनाओं को आहत करता है और उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। यदि वे माफी नहीं मांगते, तो बसपा 24 दिसंबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। मायवती ने एक्स पर लिखा कि बाबा साहेब अंबेडकर दलित, वंचित और उपेक्षित वर्गों के आत्म-सम्मान और हकूक के लिए भगवान की तरह पूजनीय हैं, और अमित शाह का उनके प्रति अनादर लोगों को दुखी करता है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शाह के शब्दों से देशभर के सभी समुदायों में आक्रोश और उद्वेलन है। मायावती ने मांग की कि अमित शाह अपने बयान को वापस लें और माफी मांगें, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ, तो बसपा ने 24 दिसंबर 2024 को देशभर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। पार्टी के अनुसार, यह प्रदर्शन देश के सभी जिला मुख्यालयों पर होगा। मायावती ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने दलित और बहुजन समाज के लिए जो संघर्ष किया और उन्हें आरक्षण तथा कानूनी अधिकार दिलाए, वही उनके अनुयायियों का सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा से अपील की कि अगर वे बाबा साहेब का दिल से सम्मान नहीं कर सकते, तो उनका अनादर भी न करें, क्योंकि बाबा साहेब के कारण एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों को संविधान में कानूनी अधिकार मिले, जो उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है।
















































































Leave Your Message