अरविंद केजरीवाल ने शुरू की महिला सम्मान और संजीवनी योजना, घर-घर जाकर होगा पंजीकरण। 

दिल्ली की सत्ता में चौथी बार लगातार वापसी के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी रणनीति शुरू कर दी है। इसके तहत, सोमवार (23 दिसंबर 2024) को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीएम महिला सम्मान राशि और संजीवनी योजना की शुरुआत करेंगे। इस दिन, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में इस अभियान को शुरू करेंगे। इसके बाद, आप कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं को रजिस्ट्रेशन फार्म देंगे और उनके लिए कार्ड बनाएंगे। दिल्ली सीएम महिला सम्मान योजना के तहत 18 साल से ऊपर की हर महिला को 2100 रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं, संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक महिला सम्मान योजना में 35 से 40 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता है। जबकि संजीवनी योजना के तहत 10 से 15 लाख बुजुर्गों को लाभ मिल सकता है। दिल्ली में 18 साल से ऊपर की हर महिला को प्रतिमाह 2100 रुपये मिलेंगे। 

महिला सम्मान राशि के लिए योग्यता

1 18 साल से ज्यादा की उम्र होने के साथ दिल्ली की निवासी और वोटर कार्ड होना जरूरी। 
2 वर्तमान या पूर्व में स्थायी सरकारी कर्मचारी नहीं हो. मौजूदा या पूर्व एमपी, एमएलए, काउंसलर्स को इस योजना से बाहर रखा गया है। 
3 पिछले वित्तीय सत्र में इनकम टैक्स भरने वाली महिला भी नहीं होगी पात्र। 
4 दिल्ली सरकार की कोई पेंशन स्कीम, जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगता पेंशन लेने वाली महिलाएं भी इसका पात्र नहीं होंगी। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स