पुष्पा 2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पर हमला, तेलंगाना सीएम ने की सख्त कार्रवाई की मांग।
पुष्पा 2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित घर पर रविवार को हमला हुआ। उस्मानिया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया और अल्लू अर्जुन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि पीड़ित परिवार को अधिक मुआवजा मिलना चाहिए। इस पर अल्लू अर्जुन के पिता, अल्लू अरविंद ने प्रतिक्रिया दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, आज जो कुछ भी हुआ, सब ने देखा। अब समय है कार्रवाई करने का। फिलहाल, किसी पर प्रतिक्रिया देना सही नहीं है। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ लिया है और उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। जो भी दंगा करने आएगा, पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी। इस तरह के हादसों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। आगे उन्होंने कहा, मैं मीडिया के सामने रिएक्ट नहीं करूंगा। अब संयम रखने का समय है। कानून अपना काम करेगा।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अल्लू अर्जुन के घर पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई का आदेश दिया और कहा, मैं फिल्म सेलिब्रिटी के घरों पर हुए हमले की कड़ी आलोचना करता हूं। राज्य के डीजीपी और शहर पुलिस आयुक्त को कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाने का निर्देश देता हूं। इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। बता दें कि 4 दिसंबर को पुष्पा 2 का प्रीमियर था, जहां भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि उनके बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
















































































Leave Your Message