भाजपा सरकार ने जारी किया आम आदमी पार्टी के खिलाफ आरोपपत्र।
दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं, और इसको लेकर दिल्ली की राजनीति में काफी हलचल मच गई है। दिल्ली सरकार, आम आदमी पार्टी (AAP) और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने आरोपों की एक लिस्ट जारी की है। सोमवार को बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर, दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के अन्य नेताओं ने अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ यह आरोप पत्र जारी किया। इसमें दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
बीजेपी नेताओ ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक आरोपपत्र की एक बुकलेट जारी की है। इसमें बताया गया कि आम आदमी पार्टी के सरकार में 1200 से ज्यादा AQI रहने के कारण दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर बन गया। दिल्ली सरकार ने 100 करोड़ का शराब घोटाला किया। इसके साथ ही बीजेपी ने आरोपपत्र में बताया गया कि दिल्ली में सड़क, पीने के पानी और बिजली की व्यवस्था बहुत ज्यादा खराब है। इन सब चीजों को लेकर दिल्ली में एक आम आदमी पार्टी की सरकार से दुखी हैं। अगले साल 2025 में फरवरी के महीने में विधानसभा के चुनाव है। इसी के चलते दोनों के बिच जंग जारी है। भाजपा सरकार ने इस बार केजरीवाल और उनके मंत्रियो के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुख उठाया गया है और उनपर गंभीर आरोप लगाए हुए हैं।
















































































Leave Your Message