राहुल गांधी का परभणी हिंसा पर हमला, महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप।
राहुल गांधी ने परभणी हिंसा से प्रभावित इलाके का दौरा करने के बाद महाराष्ट्र सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हिंसा का शिकार हुए परिवारों से मुलाकात की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वीडियो, और तस्वीरें देखी, जो साबित करती हैं कि मृतक की हत्या हिरासत में हुई है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में झूठ बोला और पुलिस को गलत संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह दलित था और संविधान की रक्षा कर रहा था।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में जब तक सही न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस पार्टी हिंसा और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि संविधान और समानता की रक्षा करना पार्टी का प्रमुख उद्देश्य रहेगा, और किसी भी सत्ता के द्वारा किए गए उत्पीड़न के खिलाफ वे हमेशा खड़े रहेंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा, आरएसएस की विचारधारा संविधान को नष्ट करने की है। हम चाहते हैं कि इस मामले का तुरंत समाधान हो और जिन्होंने यह अपराध किया है, उन्हें सजा मिले। यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है..यह विचारधारा है जो जिम्मेदार है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया है, इसलिए मुख्यमंत्री खुद जिम्मेदार हैं। जिन्होंने इस हत्या को अंजाम दिया है, वे भी जिम्मेदार हैं और जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
















































































Leave Your Message