भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने वेंकट दत्ता साई से की शादी, पहली तस्वीर आई सामने। 

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शादी के बंधन में बंधने की घोषणा की है। उन्होंने हैदराबाद के रहने वाले वेंकट दत्ता साई से उदयपुर में शादी की। वेंकट पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजीस में कार्यकारी निदेशक हैं। सिंधु की शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पोस्ट किया। शेखावत ने लिखा कि वे इस विवाह समारोह में शामिल होकर खुश हैं और उन्होंने नए जीवन के लिए इस जोड़े को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। सिंधु भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो ओलंपिक मेडल जीते हैं।

पीवी सिंधु हाल ही में खराब फॉर्म से बाहर आकर लय में लौट आई हैं। उन्होंने सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खिताब जीतकर ट्रॉफी का सूखा खत्म किया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में दो गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं। सिंधु को भारत की सबसे बड़ी बैडमिंटन खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने 2019 में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण सहित कुल पांच पदक जीते हैं। इसके अलावा, वह ओलंपिक में रजत और कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं। सिंधु ने 2016 रियो और 2020 टोक्यो ओलंपिक में लगातार पदक जीते, जिससे वह ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली चौथी भारतीय खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने 2017 में करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग नंबर दो हासिल की।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स