अल्लू अर्जुन को पुलिस का समन, 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग में हुई भगदड़ के बाद बढ़े विवाद।

'पुष्पा 2' अभिनेता अल्लू अर्जुन के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुए भगदड़ के कारण, जिसमें एक महिला की मौत और एक 8 वर्षीय बच्चे की गंभीर चोटें आईं, अभिनेता विवादों में घिर गए हैं। पुलिस ने अल्लू अर्जुन को 24 दिसंबर को पूछताछ के लिए समन जारी किया है, और उन्हें सुबह 11 बजे उपस्थित होने का नोटिस दिया गया है। बच्चे को ब्रेन डेड घोषित किया जा चुका है, और इस हादसे को लेकर अभिनेता से पूछताछ की जाएगी।

हैदराबाद में 'पुष्पा-2' की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में मारी गई महिला को न्याय दिलाने के लिए कुछ पुरुषों के समूह ने अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पर हमला किया। हमलावरों ने पत्थरबाजी की और तोड़-फोड़ मचाई, साथ ही पीड़ित महिला के परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटा दिया, और संकेत दिया कि घटना के समय अल्लू अर्जुन घर पर नहीं थे। पुलिस ने अभिनेता के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इस बीच, 'पुष्पा-2' के निर्माताओं ने महिला के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता दी। निर्माता नवीन येरनेनी ने अस्पताल जाकर परिवार को चेक सौंपा। इससे पहले, अल्लू अर्जुन को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उन्हें जमानत मिल गई थी। अब पुलिस ने अभिनेता को पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स