महिला सम्मान योजना से बीजेपी घबराई, केजरीवाल ने रेड और गिरफ्तारी की साजिश का किया खुलासा। 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने लिखा कि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना की घोषणा के बाद से कुछ लोग बुरी तरह से घबराए हुए हैं। केजरीवाल का कहना है कि अगले कुछ दिनों में उनके खिलाफ फर्जी मामले बनाए जाएंगे और मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए हुए कहा कि पहले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं पर छापेमारी की जाएगी। इस मुद्दे पर केजरीवाल ने बताया कि वह बुधवार दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें इस मामले की विस्तार से जानकारी देंगे।

आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट पर लिखा, "महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को जनता से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इसे देखकर बीजेपी वाले घबरा गए हैं। बीजेपी चाहे जितनी साजिश कर लें, दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी के साथ खड़ी है। हम बाबा साहेब अंबेडकर और भगत सिंह के अनुयायी हैं, हम ना डरेंगे और ना झुकेंगे। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना की घोषणा के दो दिन बाद दावा किया कि सीएम आतिशी की गिरफ्तारी और पार्टी के बड़े नेताओं के घरों पर जांच एजेंसियों की रेड की साजिश की जा रही है। 23 दिसंबर को महिला सम्मान राशि और संजीवनी योजना की शुरुआत की गई थी, और पार्टी के कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर इन योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। महिला सम्मान योजना के तहत, दिल्ली सरकार 18 साल की हर महिला को 2100 रुपये देगी। वहीं, संजीवनी योजना के तहत, 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स