दिल्ली में मुफ्त योजनाओं पर सियासी विवाद, यूथ कांग्रेस ने केजरीवाल और आतिशी के खिलाफ धोखाधड़ी का लगया आरोप। 

दिल्ली में मुफ्त योजनाओं को लेकर सियासी विवाद के बीच, यूथ कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 25 दिसंबर को दिल्ली युवा कांग्रेस ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में ज्ञापन सौंपा और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 316 और 317 के तहत धोखाधड़ी और ठगी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। दिल्ली युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने अपने वादे पूरे किए, जबकि तेलंगाना में मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का ऐलान किया जो लागू भी हो गया। वहीं, केजरीवाल के वादों के बावजूद दिल्ली सरकार को अधिसूचना जारी करनी पड़ रही है, और उन्होंने जनता के सामने यह दावा किया कि कोई योजना मौजूद नहीं है। लाकरा ने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए जमीनी स्तर पर उतरेंगे।

यूथ कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट आशीदुल्लाह खान ने कहा, "हमारे अध्यक्ष और हम अपनी लीगल टीम के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे हैं। हमने सभी दस्तावेजों को पुलिस के सामने पेश किया है। यह बेहद चिंताजनक है कि आम आदमी पार्टी लोगों की पहचान और जानकारी के साथ क्या करना चाह रही है। यह एक बड़ा सवाल है। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स