पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक किया गया घोषित। 

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है। 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ, और इस दुखद अवसर पर भारत सरकार ने आज के लिए निर्धारित सभी सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। साथ ही, सरकार ने उनके सम्मान में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके योगदान को याद करते हुए, देशभर में शोक की लहर है और विभिन्न राजनीतिक दलों, संस्थाओं और जनता ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। डॉ. सिंह ने भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में अनमोल योगदान दिया, और उनका निधन एक युग के समापन के समान है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के कारण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 27 और 28 दिसंबर को अपनी प्रगति यात्रा रद्द कर दी है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की बेटी के अमेरिका से लौटने का इंतजार किया जा रहा है. कल यानी शनिवार को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हो सकता है। गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। राजकीय शोक घोषित होने पर किसी भी स्कूल या सरकार संस्थान में छुट्टी नहीं रहती। केंद्र सरकार के 1997 के नोटिफिकेशन में कहा गया कि राजकीय शोक के दौरान कोई सरकारी छुट्टी नहीं रहेगी। नियमों के अनुसार, जब किसी राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री की मौत पद पर रहते हुए होती है तो उस परिस्थिति में सरकारी छुट्टी घोषित की जाएगी। हालांकि केंद्र या राज्य सरकार चाहें तो छुट्टी का ऐलान कर सकती है। राजकीय सम्मान के साथ पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार होगा। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स