दिल्ली में नमो भारत ट्रेन की शुरुआत, पीएम मोदी 29 दिसंबर को आनंद विहार स्टेशन का करेंगे उद्घाटन। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को साहिबाबाद से आनंद विहार स्टेशन तक "नमो भारत" ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर गाजियाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान आठ थाना क्षेत्रों को ड्रोन रहित क्षेत्र घोषित किया है, जिनमें कोतवाली, मधुबन बापूधाम, नंदग्राम, लिंक रोड, साहिबाबाद, इंदिरापुरम, सिहानी गेट और कौशांबी शामिल हैं। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 भी लागू की है।

नमो भारत" ट्रेन भारत की भविष्य की क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट प्रणाली का हिस्सा है, जो आधुनिक, हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इसमें स्मार्ट टिकटिंग, आरामदायक सीटिंग और बेहतर सुरक्षा प्रणालियां जैसी सुविधाएं होंगी, जो शहरी यातायात की भीड़ और प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से विकसित की गई हैं।यह ट्रेन दिल्ली से मेरठ के बीच 82 किलोमीटर के रूट पर चलेगी, और इसकी यात्रा समय को 55-60 मिनट तक सीमित कर दिया जाएगा, जबकि वर्तमान में मेल एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें 1.5 से 2 घंटे का समय लेती हैं। यह प्रोजेक्ट जून 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है, और इसकी आधारशिला पीएम मोदी ने 8 मार्च, 2019 को रखी थी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स