पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद टला 'सिकंदर' फिल्म का टीज़र, 28 दिसंबर को होगा रिलीज। 

सलमान खान के 59वें जन्मदिन पर 27 दिसंबर को उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' का टीज़र रिलीज़ होने वाला था, लेकिन इसे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण टाल दिया गया है। इस फैसले के बाद, मेकर्स ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें कहा गया कि उनके निधन के कारण फिल्म के टीज़र की रिलीज़ को स्थगित किया गया है। इस दुखद घटना के मद्देनजर, फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने घोषणा की कि 'सिकंदर' का टीज़र अब 28 दिसंबर को सुबह 11:07 बजे रिलीज़ किया जाएगा। 

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर इस नई रिलीज़ डेट को कंफर्म करते हुए लिखा, "हमारे सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के मद्देनज़र, हमें खेद है कि 'सिकंदर' के टीज़र की रिलीज़ को स्थगित किया गया है। अब यह 28 दिसंबर को सुबह 11:07 बजे रिलीज़ किया जाएगा। 'सिकंदर' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे एआर मुरुगडोस ने डायरेक्ट किया है, और इसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के टीज़र का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे, लेकिन अब नए तय समय पर इसे रिलीज़ किया जाएगा। बता दें कि ये फिल्म अगले साल यानी 2025 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स