राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का हुआ ऐलान।
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का हुआ ऐलान, BJP के विधायक दल की बैठक में सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया हैं। दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा प्रदेश के 2 उप मुख्यमंत्री होंगे। वासुदेव देवनानी राजस्थान विधानसभा के स्पीकर होंगे।
राजस्थान में दो डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे। जिनमें दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा का नाम शामिल है। इसके अलावा अजमेर नॉर्थ से विधायक वासुदेव देवनानी को राजस्थान विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है। वह 2003 से लगातार पांचवीं बार विधायक बने हैं। विधायक वासुदेव देवनानी पहले एबीवीपी प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है।
















































































Leave Your Message