उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की सर्दी के कारण स्कूलों की छुट्टियां, हरियाणा में विंटर वेकेशन की गई घोषणा। 

 

उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और बारिश का असर जारी है। खासकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और मेरठ जिलों में 28 दिसंबर 2024 को कड़ी सर्दी के कारण स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सहारनपुर और मेरठ के 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। यह आदेश जिला अधिकारियों ने जारी किया, जिसमें नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने की बात कही गई है। इसके अलावा, मुजफ्फरनगर में भी 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में छुट्टी दी गई है। 29 दिसंबर को रविवार होने के कारण बच्चों को दो दिन का अवकाश मिल रहा है।

दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में पहले ही सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा की जा चुकी है। हाल ही में राजस्थान और हरियाणा सरकारों ने भी विंटर वेकेशन की घोषणा की। हरियाणा शिक्षा विभाग ने 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। स्कूल 16 जनवरी 2025 से फिर से खुलेंगे। यह जानकारी शिक्षा विभाग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स