CM आतिशी का बड़ा ऐलान, दिल्ली सरकार ने बिजली बिलों पर PPA चार्ज घटाकर दिल्लीवासियों को दिया नया साल का तोहफा।
दिल्ली सरकार ने नए साल पर दिल्लीवासियों को राहत देते हुए बिजली बिलों पर लगे पावर पर्चेज एडजस्टमेंट चार्ज (PPA) को कम कर दिया है। पहले यह चार्ज 35.83%, 38.12%, और 36.33% था, जिसे घटाकर 18.19%, 13.63%, और 20.52% कर दिया गया है। इससे दिल्ली के सभी उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में कमी आएगी। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि यह बदलाव सही बिजली आपूर्ति प्रबंधन और योजना के कारण हुआ है। उन्होंने दिल्ली की 24 घंटे बिजली आपूर्ति और पड़ोसी शहरों में बिजली की उच्च दरों और कटौती का भी जिक्र किया।
दिसंबर 2024 तक डिस्कॉम के लिए डीईआरसी द्वारा मंजूर पीपीएसी की दरें बीआरपीएल 35.83 फीसद, बीवाईपीएल 38.12 फीसद और टीपीडीडीएल 36.33 फीसद थी। 30 अक्टूबर 2024 और 20 दिसंबर 2024 के आदेशों के अनुसार डीईआरसी ने पीपीएसी की दरें घटाकर कम कर दी है। अब पीपीएसी की दरें बीआरपीएल श्रेणी में 18.19 फीसद, बीवाईपीएल में 13.63 फीसद और टीपीडीडीएल में 20.52 फीसद तय किया गया है, पहले से कम है।
















































































Leave Your Message