राहुल गांधी का आरोप: मनमोहन सिंह का अपमान, सरकार ने नहीं दिया भारत रत्न के हक़दार सम्मान। 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंहका 28 दिसंबर 2024 को निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके अंतिम संस्कार स्थल को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अपमान किया है। राहुल गांधी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि मनमोहन सिंह, जो भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री थे, का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर करवा कर सरकार ने उनका अपमान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गोंके लिए सहारा बनी हुई हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी*ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने उनका अपमान किया है। राहुल गांधी ने कहा, "अब तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार उनके अधिकारिक समाधि स्थलों पर किया गया था, लेकिन मनमोहन सिंह के साथ ऐसा नहीं किया गया।" उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह को भारत रत्न और समाधि स्थल का अधिकार था, और सरकार को उनके प्रति आदर दिखाना चाहिए था।इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार को चिट्ठी लिखकर मनमोहन सिंह के लिए अलग स्मारक बनाने की मांग की थी। उन्होंने इस बारे में गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की थी। इसके साथ ही,अकाली दल और AAP ने भी कांग्रेस के साथ इस मुद्दे पर समर्थन दिखाया है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर हैरानी जताई और कहा कि बीजेपी सरकार ने मनमोहन सिंह के लिए 1000 गज़ जमीन भी नहीं दी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स