ऐसा क्या हुआ राज्य सभा में की प्रियंका चतुर्वेदी शर्मानें लगी।
ऐसा क्या हुआ राज्य सभा में की प्रियंका चतुर्वेदी शर्मानें लगी।
2 मिनट में सब कुछ बर्बाद हो जाता है। राज्यसभा में जगदीप धनखड़ ने कहा कुछ ऐसा कि ब्लश करने लगीं प्रियंका चतुर्वेदी
Rajya Sabha ; संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित चर्चा के दौरान हंसी-मजाक भरा माहौल देखने को मिला।
Rajya Sabha Debate: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में संसदीय कार्यवाही हमेशा सुर्खियों में रहती है. वैसे तो लोकसभा और राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष के बीच राजनीतिक तकरार होती ही रहती है लेकिन कभी-कभार संसद में ऐसे भी पल आते हैं जब दोनों पक्षों के बीच मजाकिया माहौल बन जाता है.
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार (12 दिसंबर) को उच्च सदन राज्यसभा में ऐसा ही एक मौका आया जब शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के साथ राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ मजाकिया अंदाज में नजर आए. चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित विधेयक पर चर्चा के दौरान यह नजारा देखने को मिला. हम आपको बताते हैं कि आखिर दोनों में एक दूसरे से क्या कहा.
'दो मिनट में सब कुछ बर्बाद हो जाता है.
राज्यसभा में जब मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और पदावधि) विधेयक 2023 पर चर्चा चल रही थी. प्रियंका चतुर्वेदी को बोलने के लिए 2 मिनट का वक्त दिया गया. जब वह बोलने के लिए खड़ी हुईं तो मुस्कुराते हुए कहा, "सभापति जी मैं इतनी लंबी स्पीच बनाकर आती हूं और केवल 2 मिनट में सबकुछ बर्बाद हो जाता है सर। "
इस पर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने हंसते हुए कहा कि 100 मीटर की दौड़ 9 सेकंड में पूरा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस पर प्रियंका चतुर्वेदी भी हंसने लगीं और बोलना शुरू किया. तब जगदीश धनखड़ ने उन्हें हंसते हुए थंप्स अप का निशान दिखाया. तब भी प्रियंका चतुर्वेदी हंसते हुए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर अपनी बात रख रही थीं।
















































































Leave Your Message