कार्तिक आर्यन ने रियल एस्टेट में किया बड़ा निवेश, 50 करोड़ रुपये की फिल्म फीस के साथ। 

भुल भुलैया 3 की शानदार सफलता के बाद कार्तिक आर्यन की करियर में तेजी से वृद्धि हो रही है। हाल ही में, उन्होंने अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में दो नई प्रॉपर्टीज जोड़ी हैं, जिनमें एक रेजिडेंशियल और एक कमर्शियल स्पेस शामिल है, जो मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित हैं और लगभग 2000 स्क्वायर फीट में फैले हुए हैं। इसके अलावा, कार्तिक आर्यन ने करण जौहर के साथ एक नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म "तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी" साइन की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए कार्तिक ने अपनी फीस 50 करोड़ रुपये तक बढ़ा दी है। फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस करेंगे, और यह फिल्म करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी।

फिल्मों के साथ-साथ कार्तिक आर्यन अब रियल एस्टेट मार्केट में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। उनका प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो तेजी से बढ़ता जा रहा है। जुहू में उनके दो बड़े अपार्टमेंट हैं, जिनकी कुल वैल्यू 17 करोड़ रुपये से अधिक है, और इनमें से एक अपार्टमेंट उन्होंने किराए पर दे रखा है। इसके अलावा, वीरा देसाई में उनका एक ऑफिस भी है। वर्सोवा में भी कार्तिक का एक अपार्टमेंट है, जो उस इलाके में स्थित है, जहां वे अपने शुरुआती दिनों में बतौर पेइंग गेस्ट रहते थे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स