सीएम आतिशी का शिवराज चौहान को जवाब: बीजेपी किसानों के मुद्दे पर राजनीति करना बंद करे।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की किसानों को लेकर चिट्ठी का दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने तीखा जवाब दिया है। आतिशी ने कहा कि बीजेपी का किसानों के मुद्दे पर बात करना वैसा ही है जैसे दाऊद अहिंसा पर प्रवचन दे रहा हो। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के शासन में किसानों की स्थिति इतनी खराब हुई, जितनी पहले कभी नहीं हुई थी।सीएम आतिशी ने आगे कहा, "पंजाब में किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील है कि उनसे बात करें। बीजेपी के शासन में किसानों पर गोलियां और लाठियां चलाई गईं। अब किसानों से राजनीति करना बंद करो। शिवराज चौहान ने कहा, दिल्ली में 'आप' की सरकार किसानों के प्रति बेहद उदासीन है। किसानों के लिए आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में कोई संवेदना नहीं। दिल्ली में केजरीवाल और आतिशी ने कभी किसानों के हित में उचित निर्णय नहीं लिए। केजरीवाल ने हमेशा चुनावों से पहले बड़ी बड़ी घोषणाएँ कर राजनैतिक लाभ लिया है। उन्होंने कहा, ''केजरीवाल ने सरकार में आते ही जनहितैषी निर्णयों को लेने के स्थान पर अपना रोना रोया है।10 वर्षों से दिल्ली में आप की सरकार है, लेकिन पूर्व सीएम केजरीवाल ने हमेशा किसानों के साथ केवल धोखा किया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा,आप फ्री बिजली की बात करती हैं, लेकिन दिल्ली में 'आप' की सरकार ने किसानों के लिए उच्च बिजली दरें तय की हैं। अभी दिल्ली में किसानों से बिजली के लिए वाणिज्यिक दरों पर शुल्क लिया जा रहा है। कृषि कार्यों और सिंचाई के लिए सस्ती बिजली बहुत जरूरी है, लेकिन दिल्ली में किसानों से कृषि बिजली के लिए बड़ी राशि ली जा रही है। उन्होंने यह भी कहा, आपकी सरकार ने यमुना किनारे के गाँवों में सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन काट दिए हैं, जिससे किसानों को बहुत परेशानी हो रही है। उनकी फसलें सूख रही हैं और उनकी आजीविका पर संकट आ गया है।
















































































Leave Your Message