दिल्ली में पीएम मोदी की विकास योजनाओं का शिलान्यास, अशोक विहार में झुग्गी निवासियों के लिए नए फ्लैट्स का उद्घाटन। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्लीवासियों के लिए एक खास तोहफा देने जा रहे हैं। पीएम मोदी दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में झुग्गी निवासियों के लिए नवनिर्मित फ्लैट्स का उद्घाटन करेंगे, जो इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना के तहत बनाए गए हैं। इसके बाद करीब 12:45 बजे प्रधानमंत्री दिल्ली में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी दिल्ली के अशोक विहार में 1,675 नए फ्लैट्स का उद्घाटन करेंगे और पात्र लाभार्थियों को स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबियां सौंपेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्लीवासियों को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। इन परियोजनाओं में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा दूसरी सफल इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना का उद्घाटन शामिल है, जिसके तहत अशोक विहार में 1,675 नवनिर्मित फ्लैट्स झुग्गी बस्तियों के निवासियों को दिए जाएंगे। इस परियोजना का उद्देश्य झुग्गी निवासियों को बेहतर और स्वस्थ आवास प्रदान करना है, और लाभार्थियों को मात्र 7% राशि का भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त, पीएम मोदी नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (WTC) और सरोजिनी नगर में GPRA टाइप-II क्वार्टर का उद्घाटन करेंगे। नौरोजी नगर प्रोजेक्ट में 600 से अधिक जीर्ण-शीर्ण क्वार्टरों को आधुनिक कमर्शियल टावरों में बदलकर 34 लाख वर्ग फ़ीट प्रीमियम कमर्शियल स्पेस तैयार किया गया है, जिसमें हरित भवन कार्यप्रणालियों जैसे सौर ऊर्जा और वर्षा जल संचयन भी शामिल हैं। सरोजिनी नगर के प्रोजेक्ट में 28 टावर और 2500 से अधिक आवासीय इकाइयां हैं। प्रधानमंत्री दिल्ली के द्वारका में CBSE के नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगे, जिसका निर्माण 300 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इसके अलावा, दिल्ली विश्वविद्यालय में तीन नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की जाएगी, जिनमें वीर सावरकर कॉलेज का नया भवन भी शामिल है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स