अहान शेट्टी के बॉलीवुड सफर में नया मोड़, बॉर्डर-2 में दिलजीत दोसांझ संग आएंगे नजर!
सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी के फिल्मी करियर के बारे में मीडिया से बात करते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के साथ हैं और चाहते हैं कि अहान फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाए। खासतौर पर, उन्हें खुशी है कि अहान फिल्म 'बॉर्डर-2' में दिलजीत दोसांझ के साथ काम करेंगे। सुनील ने दिलजीत की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। इसके अलावा, सुनील चाहते हैं कि अहान अपनी मेहनत और समर्पण से एक बड़ा स्टार बने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाए। अहान शेट्टी ने 3 अक्टूबर 2024 को सोशल मीडिया पर फिल्म 'बॉर्डर-2' में कास्ट होने की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि 'बॉर्डर' उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावना है। यह फिल्म उनकी सिनेमा के प्रति दिलचस्पी की शुरुआत थी, और अब 'बॉर्डर-2' का हिस्सा बनकर वह गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने जेपी चाचा और भूषण कुमार का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन पर विश्वास किया।
13 जून 1997 को रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' सुनील शेट्टी के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने सुनील शेट्टी को शोहरत के एक खास मुकाम पर पहुंचाया। डायरेक्टर जेपी दत्ता की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। 10 करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने 63 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 65 करोड़ रुपयों से ज्यादा रहा था। फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ सनी देओल, जैकी श्रॉफ, राखी, अक्षय खन्ना समेत कई बड़े कलाकार नजर आए थे।
















































































Leave Your Message