कमरख (स्टार फ्रूट): सेहत के लिए सुपरफूड, जानें इसके अद्भुत फायदे। 

फलों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ फल ऐसे भी होते हैं जिनके बारे में लोगों को कम ही जानकारी होती है या जिनका स्वाद कभी नहीं चखा गया। ऐसा ही एक फल है कमरख, जिसे अंग्रेजी में स्टार फ्रूट या कैम्बोला कहा जाता है। यह एवरोआ कैम्बोला नामक पेड़ पर उगता है। सर्दियों में, जब शकरकंद की चाट बिकती है, तो आपको ये फल भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, यह फल फलों की दुकानों पर भी उपलब्ध रहता है। देखने में हरा होने वाला यह फल पकने पर पीला हो जाता है। कमरख को विटामिन और पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है, जो हमारी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। साथ ही, यह फल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाता है। कमरख को अपनी डाइट में शामिल करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

कमरख स्टार फ्रूट के फायदे,

1. विटामिन C से भरपूर - इम्यूनिटी बढ़ाता है और त्वचा के लिए फायदेमंद।
2. एंटीऑक्सीडेंट्स - शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है।
3. पाचन में मदद - कब्ज दूर करता है और आंतों की सेहत सुधारता है।
4. वजन कम करने में सहायक - कम कैलोरी वाले फलों में से एक।
5. हृदय स्वास्थ्य - रक्तचाप नियंत्रित करता है और हृदय को स्वस्थ रखता है।
6. मधुमेह नियंत्रण - रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है।
7. सूजन कम करता है - जोड़ों के दर्द और सूजन को घटाता है।
8. त्वचा के लिए अच्छा - त्वचा को हाइड्रेट और चमकदार बनाए रखता है।
9. किडनी के लिए सतर्कता - किडनी रोगियों के लिए सेवन में सावधानी रखें।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स