कांग्रेस ने मोदी सरकार पर गोल्ड लोन एनपीए बढ़ने का लगाया आरोप, जयराम रमेश ने भाजपा को 'मंगलसूत्र चुराने वाली' सरकार कहा। 

एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सोना गिरवी रखकर लोन लेने वालों की संख्या बढ़ रही है और अब ये लोग अपनी ईएमआई चुकाने में असमर्थ हो रहे हैं। इससे कांग्रेस ने सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार के गलत फैसलों के कारण गोल्ड लोन से संबंधित एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) समस्या बढ़ गई है, जिससे आम नागरिकों को अपनी सोने की संपत्ति खोनी पड़ रही है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पीएम मोदी के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए बयान का हवाला देते हुए उन्हें ‘मंगलसूत्र चुराने वाली’ सरकार कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत प्राथमिकताओं की वजह से आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, गोल्ड लोन से संबंधित एनपीए में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो 6,696 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। कांग्रेस ने इस रिपोर्ट को आधार बनाकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि भारतीय परिवारों ने लगभग 3 लाख करोड़ रुपये के गोल्ड लोन ले रखे हैं, जिनमें से अधिकांश लोन बकाया हैं। सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ा है जिनके पास मंगलसूत्र और आभूषण होते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए बयान पर कांग्रेस ने हमला किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस महिलाओं के मंगलसूत्र भी छीनने की योजना बना रही है। कांग्रेस ने मोदी सरकार की नीतियों को आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने अपनी प्राथमिकताएं बदलकर आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार गरीब और मिडिल क्लास की मदद के बजाय अपने कॉर्पोरेट मित्रों को फायदा पहुंचा रही है। कांग्रेस ने गोल्ड लोन की बढ़ती समस्या को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स