आतिशी का पलटवार, दिल्ली की शिक्षा नीति पर PM मोदी की चुप्पी पर सवाल। 

विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बीजेपी के पक्ष में पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) को 'आप-दा' कहा, जिस पर AAP नेताओं का पीएम मोदी और बीजेपी पर लगातार हमला जारी है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली में उच्च शिक्षा की याद अब आई है। आतिशी ने कहा कि 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहने के बाद, 3 जनवरी को पीएम मोदी ने दिल्ली में तीन कॉलेजों का शिलान्यास किया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इन कॉलेजों के बनने में लंबा समय लगेगा और अभी वहां पढ़ाई शुरू होने में कई साल लग सकते हैं।

सीएम आतिशी ने पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 12वीं के बाद दिल्ली के बच्चों के लिए बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। 2014 में दिल्ली सरकार की यूनिवर्सिटीज में केवल 83,600 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 1.55 लाख हो गई हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले 10 सालों में 3 नई यूनिवर्सिटीज की शुरुआत की, जिनमें दिल्ली स्किल आंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी, दिल्ली स्पोर्ट यूनिवर्सिटी और दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी शामिल हैं। इसके अलावा, मौजूदा यूनिवर्सिटीज में 6 नए कैंपस जोड़े गए और जीजीएसआईपी यूनिवर्सिटी में 27 नए कॉलेज शामिल किए गए। आतिशी ने यह भी कहा कि दिल्ली में पढ़ाई का स्तर इतना अच्छा हो गया है कि स्टूडेंट्स को कॉलेज से निकलने के बाद रोजगार पाने में कोई परेशानी नहीं होती।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स