दिल्ली चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की बड़ी बैठक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति और घोषणाओं पर होगा फैसला।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी दलों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। बीजेपी ने आगामी रणनीति तय करने के लिए शनिवार को एक बड़ी बैठक आयोजित की है, जो दिल्ली बीजेपी कार्यालय में दोपहर तीन बजे होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, चुनाव प्रभारी जयपांडा और दिल्ली के सभी सांसद शामिल होंगे। बैठक में बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र पर चर्चा की जाएगी, हालांकि अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की गई है। बीजेपी ने यह संकेत दिया है कि वह हर वर्ग के लिए कुछ खास लेकर आएगी, और इस बैठक में इस पर अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा होगी, क्योंकि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए आक्रामक और प्रभावी रणनीति पर काम कर रही है।
बीजेपी के लिए अरविंद केजरीवाल को हराना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, खासकर जब आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार दिल्ली के लिए बड़ी घोषणाएं कर रही है। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को होने वाली बैठक काफी अहम है, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। इस बैठक के बाद बीजेपी अपनी उम्मीदवारों की सूची जल्द ही जारी कर सकती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम किया। उन्होंने वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला रखी और कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
















































































Leave Your Message