पीएम मोदी ने ग्रामीण भारत महोत्सव का उद्घाटन, गांवों के विकास की दिशा में सरकार की योजनाएं।
पीएम मोदी ने हाल ही में ग्रामीण भारत महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह 2014 से गांव के लोगों की सेवा में निरंतर जुटे हुए हैं। इस महोत्सव का मुख्य विषय "विकसित भारत 2047 के लिए एक समावेशी ग्रामीण भारत का निर्माण" है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत की उद्यमशीलता की भावना और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देना है। पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में इस महोत्सव का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने सभी को साल 2025 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 2025 की शुरुआत में ग्रामीण भारत महोत्सव का ये भव्य आयोजन भारत की विकासयात्रा का परिचय दे रहा है और एक पहचान बना रहा है। मैं इस आयोजन के लिए नाबार्ड को और अन्य सहयोगियों को बहुत बहुत बधाई देता हूं।
पीएम मोदी ने ग्रामीण भारत महोत्सव में कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं, जैसे कि हर गांव तक पीने का साफ पानी पहुंचाना और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना। उन्होंने बताया कि डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके गांवों को देश के बेहतरीन डॉक्टरों और अस्पतालों से जोड़ा गया है और टेलीमेडिसिन का लाभ भी प्रदान किया गया है, जिसके तहत लाखों लोग ई-संजीवनी का उपयोग कर रहे हैं। कोविड महामारी के दौरान भारत ने गांवों में हर व्यक्ति तक वैक्सीनेशन पहुंचाया, जो एक बड़ी उपलब्धि थी। पीएम मोदी ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए आर्थिक नीतियां बनाई गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में कैबिनेट ने पीएम फसल बीमा योजना को एक साल और जारी रखने की मंजूरी दी है, जिससे किसानों को फायदा होगा।
















































































Leave Your Message