प्रधानमंत्री मोदी करेंगे कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन, जम्मू डिवीजन से मिलेगा क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को देशवासियों को कई महत्वपूर्ण सौगातें देने वाले हैं। पीएम मोदी नए जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन करेंगे, साथ ही रेल से जुड़ी अन्य परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी तेलंगाना के चारलापल्ली में नए टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और पूर्वी तटीय रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला भी रखेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कई महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जम्मू रेलवे डिवीजन के बनने से 742.1 किलोमीटर लंबे रेलवे मार्गों को फायदा मिलेगा, जिससे भारत के अन्य हिस्सों से बेहतर संपर्क बनेगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और सामाजिक-आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। इसके अलावा, तेलंगाना में चारलापल्ली नया टर्मिनल स्टेशन तैयार किया गया है, जो 413 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इससे सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचीगुडा के स्टेशन पर भीड़ कम होगी। पीएम मोदी पूर्व तटीय रेलवे के रायगढ़ डिवीजन भवन की आधारशिला भी रखेंगे, जिससे ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में संपर्क में सुधार होगा।
















































































Leave Your Message