राधिका मर्चेंट का धार्मिक अंदाज, श्रीनातजी मंदिर में भक्ति में डूबी संस्कारी छवि की हो रही है खूब सराहना।
अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट हमेशा अपनी सादगी और स्टाइल के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वह श्रीनातजी के दर्शन करने नाथद्वारा पहुंचीं, जहां उन्होंने भक्ति में डूबकर ईश्वर के दरबार में सिर झुकाया। राधिका इस मौके पर पिंक लहरिया प्रिंट सूट में नजर आईं, और बिना मेकअप के भी उनकी खूबसूरती निखर रही थी। मंदिर में उनका स्वागत सम्मान के साथ किया गया, और उन्हें ऑरेंज ओढ़नी पहनाई गई। इसके अलावा, उन्हें एक टोकरी में कुछ समान भी दिया गया। राधिका का यह धार्मिक और सादगी भरा अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया और उनकी संस्कारी छवि की सराहना की जा रही है।
राधिका मर्चेंट के हालिया धार्मिक यात्रा और भक्ति भरे अंदाज को देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट में लिखा, "भगवान इन्हें खुश रखें," जबकि एक अन्य ने लिखा, "गर्व की बात है।" राधिका ने नाथद्वारा मंदिर में मौजूद लोगों से बातचीत की और वहां के संयोजक के साथ भी समय बिताया। वह और अनंत अंबानी दोनों ही काफी धार्मिक प्रवृत्ति के हैं और अपनी शादी से पहले भी कई मंदिरों के दर्शन कर चुके थे। राधिका और अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई, 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव में हुई थी, जो शानदार तरीके से संपन्न हुई। इस शादी में अंबानी परिवार के साथ-साथ देश-विदेश से कई नामी लोग शामिल हुए थे। शादी से पहले दो प्री-वेडिंग फंक्शन भी आयोजित किए गए थे – एक जामनगर, भारत में और दूसरा फ्रांस-इटली में।
















































































Leave Your Message