BIGG BOSS 18: टिकट टू फिनाले टास्क में हुआ बवाल, कौन बना पहला फाइनलिस्ट ?
‘बिग बॉस 18’ में टिकट टू फिनाले टास्क ने घर का माहौल और भी गर्मा दिया। इस दौरान तीन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के बीच टास्क खेला गया, जिससे एक बार फिर घर में हंगामा मच गया। टास्क के दौरान घरवालों को एक अंडे वाले खेल में अपनी दावेदारी पेश करनी थी, और इस खेल के परिणाम के आधार पर दो सदस्य फाइनल में जगह बनाने के लिए आगे बढ़ने वाले थे।
इस टास्क में रजत दलाल अंडे वाले बने, जबकि श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे इस खेल के संचालक रहे। सभी कंटेस्टेंट्स को गार्डन एरिया में एक जगह इकट्ठा किया गया, और तीन नॉमिनेटेड सदस्यों को छोड़कर बाकी सभी ने दौड़ लगाकर अंडे की टोकरी तक पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान कई कंटेस्टेंट्स के बीच प्रतिस्पर्धा देखी गई। शिल्पा इस राउंड में शुरुआत में ही बाहर हो गईं, लेकिन विवियन, करण और अविनाश ने तेज दौड़ लगाकर पहले अंडे तक पहुंचने का प्रयास किया।
करण का बलिदान और विवाद
करण वीर मेहरा इस खेल में काफी तेज थे, लेकिन उन्होंने अपना नाम नहीं, बल्कि चुम दरांग का नाम अंडे पर लिखवाया। इस खेल के दौरान करण को धक्का भी लगता है, जिससे एक हल्का विवाद पैदा हो जाता है। विवियन को करण पर धक्का देने के आरोप लगाते हैं, जबकि अविनाश इस दौरान काफी गुस्से में नजर आते हैं और कहते हैं कि वो तभी तक फेयर रहेंगे, जब तक करण फेयर खेलेंगे। इसके बाद करण गुस्से में आकर कहते हैं, “अविनाश, तू यहीं पर बिग बॉस हार गया।”
फाइनलिस्ट का नाम तय नहीं हो सका
इसके बाद, टास्क का अगला राउंड शुरू होता है, जिसमें विवियन और चुम एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। इस खेल में उन्हें अलग-अलग रंग की ईंटें इकट्ठा करनी थी। जहां विवियन के पास गोल्डन ईंटें आईं, वहीं चुम के पास सिल्वर। विवियन ने इस राउंड में ज्यादा ईंटें इकट्ठा करके जीत हासिल की, लेकिन फेयर प्ले को लेकर विवियन ने टिकट टू फिनाले का ऑफर ठुकरा दिया। उनका कहना था कि उन्होंने खेल के दौरान अग्रेसिव तरीके से खेला और इसलिए वह यह टास्क जीतने के बावजूद फिनाले का टिकट नहीं लेंगे। फिर चुम को भी टिकट टू फिनाले का ऑफर मिला, जिसे उन्होंने भी नकार दिया।
इस हंगामे के बीच, घर में पहला फाइनलिस्ट का नाम तय नहीं हो सका, और अब शो में अगले हफ्ते डबल एविक्शन की संभावना जताई जा रही है, जिससे दो कंटेस्टेंट्स को बाहर किया जा सकता है। बिग बॉस के घर में यह संघर्ष और भी तेज होने वाला है, क्योंकि सभी घरवाले अब फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए अपने-अपने रणनीतियों को लेकर खेल रहे हैं।
















































































Leave Your Message