उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में शीतलहर के कारण स्कूलों में अवकाश, 18 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल।
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण प्रदेश भर में 8वीं तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को गुरुवार और शुक्रवार को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने इस संबंध में सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि बच्चों को सर्दी और कोहरे से बचाया जा सके। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कड़ाके की ठंड और खराब मौसम के चलते कई स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। नोएडा और पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले में 16 और 17 जनवरी को 8वीं तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, वाराणसी में 18 जनवरी तक कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार, यह आदेश जिलाधिकारी के निर्देश पर शीतलहर के कारण लिया गया है। हालांकि, अध्यापक और प्रधानाध्यापक स्कूलों में कार्य करते रहेंगे।
बागपत जिले में कड़ाके की सर्दी के कारण 18 जनवरी 2025 तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने अत्याधिक सर्दी को देखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और अन्य बोर्ड से जुड़े विद्यालयों में 18 जनवरी तक अवकाश रहेगा। इससे पहले, प्रदेश में 14 जनवरी तक स्कूल बंद थे और 15 जनवरी को स्कूल फिर से खोले गए थे।
















































































Leave Your Message