दिल्ली कांग्रेस ने चौथी उम्मीदवारों की सूची की जारी, 5 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित। 

दिल्ली कांग्रेस ने बुधवार (15 जनवरी 2025) की रात अपनी चौथी उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें 5 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इन नामों में बवाना और करोल बाग सीटें भी हैं, जो अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व की गई हैं। दिल्ली कांग्रेस ने सूची जारी करने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर टिकट पाने वाले प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं दी हैं और दावा किया है कि दिल्ली के लोग कांग्रेस पर अपना भरोसा बनाए हुए हैं। कांग्रेस इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव को पूरी ताकत के साथ लड़ने के लिए तैयार है। कांग्रेस की चौथी सूची में बवाना (एससी) सीट से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी सीट से सुमेश गुप्ता, करोल बाग (एससी) सीट से राहुल धानक, तुलगकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना का नाम शामिल है। 

इससे पहले, दिल्ली कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची में पटेल नगर से पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ और ओखला से पार्षद अरीबा खान को प्रत्याशी घोषित किया था। इसके अलावा, किराड़ी से राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह और हरि नगर से प्रेम शर्मा को भी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था। गोकलपुर विधानसभा सीट से प्रमोद कुमार जयंत की जगह ईश्वर बागड़ी को उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया है। दिल्ली कांग्रेस ने दिसंबर में अपनी पहली और दूसरी सूची भी जारी की थी, जिनमें क्रमशः 21 और 26 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। बता दें कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

छवि

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स