बीजेपी पर संजय सिंह का करारा हमला, कहा- 'जूते बांटने वालों को जूते लेकर दौड़ाओ।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को शहादरा, घोंडा और करावल नगर विधानसभा क्षेत्रों में AAP प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल को जीताने की अपील की और कहा कि हर महिला के खाते में 2100 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने पूर्वांचल समाज को बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहकर अपमानित किया, उनकी जमानत जब्त कराई जानी चाहिए। साथ ही आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि जो लोग जूते बांटें, उनको जूते लेकर दौड़ाओ। उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल एकमात्र नेता हैं जिन्होंने गरीबों का दर्द समझा और दिल्ली में मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिलाओं की बस यात्रा जैसी सुविधाएं प्रदान की हैं।
संजय सिंह ने कहा कि इंसान जब जिंदा होता है तो उसकी मदद के लिए बहुत से लोग सामने आते हैं, लेकिन जब वह दुनिया से चला जाता है, तो उसकी सेवा का जिम्मा जितेंद्र सिंह शंटी ने उठाया है। आम आदमी पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाया है, और अब क्षेत्र की जनता का यह जिम्मा है कि उन्हें विधानसभा में भेजे। संजय सिंह ने बताया कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में एक बच्चे के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा तक का पूरा खर्च उठाती है, चाहे वह इंजीनियरिंग या मेडिकल हो। इसके अलावा, उन्होंने महिला सम्मान राशि की घोषणा की, जिसके तहत AAP सरकार बनने पर हर महिला को 2100 रुपये प्रति माह मिलेंगे। यदि एक घर में पांच महिलाएं हैं, तो उस घर में महीने में 10,500 रुपये आएंगे। जनता का कहना है कि वे अरविंद केजरीवाल पर भरोसा करती हैं।
















































































Leave Your Message