आप और दिल्ली पुलिस में विवाद, अरविंद केजरीवाल की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करी रद्द। 

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बनी एक ‘डॉक्यूमेंट्री’ की स्क्रीनिंग की इजाजत नहीं दी। पार्टी का दावा है कि दिल्ली पुलिस की अनुमति न मिलने के कारण डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को रद्द करना पड़ा। यह डॉक्यूमेंट्री प्यारेलाल भवन में दोपहर करीब 12 बजे दिखाई जाने वाली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया था कि अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद पार्टी का संचालन कैसे हुआ और उनके बाहर आने के बाद क्या घटनाएं घटीं। 

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने अरविंद केजरीवाल पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पार्टी को स्क्रीनिंग रद्द करनी पड़ी। पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा कि वे डॉक्यूमेंट्री को फिर से शेड्यूल करेंगे और इसे किसी भी हालत में रिलीज करेंगे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि इस आयोजन के लिए DEO (डीएम) कार्यालय से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने बताया कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों को आयोजन के लिए DEO कार्यालय से अनुमति लेनी होती है, और इस आयोजन में यह प्रक्रिया नहीं अपनाई गई, जिससे यह चुनाव नियमों का उल्लंघन होता।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स