कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या, संजय रॉय दोषी, 161 दिन बाद मिला न्याय। 

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में तैनात महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने दोषी करार दिया है। पीड़िता के माता-पिता भी कोर्ट में मौजूद थे। आरोपी ने अदालत में दावा किया कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है और इसमें एक आईपीएस अधिकारी का भी हाथ है। 9 अगस्त 2024 को महिला डॉक्टर की लाश मेडिकल कॉलेज में मिली थी, जिस पर कई चोटों के निशान थे। संजय रॉय के खिलाफ हत्या और रेप के आरोप लगाए गए हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है और सुनवाई के दौरान 50 गवाहों से पूछताछ की गई। आरोपी को 20 जनवरी 2025 को सजा सुनाई जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि दोषी ने पहले पीड़िता का रेप किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने दो उसकी मौत को कंफर्म करने के लिए दो बार उसका गला घोंटा था। आरजी कर मेडिकल कॉलेज की तरफ से पहले तो ये कहा गया था कि यह सुसाइड है, लेकिन फिर परत दर परत यह मामला खुलने लगा। इस मामले की सच्चाई ने पूरे देश को झकझोर दिया। कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों ने पीड़िता के लिए न्याय और सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग करते हुए लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं भी दो महीने से ज्यादा समय तक ठप रही। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स