सीएम योगी आदित्यनाथ का दिल्ली चुनाव प्रचार, 14 जनसभाओं का शेड्यूल घोषित। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इस बीच, खबर सामने आई है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रमुख नेता योगी आदित्यनाथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में उतरने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, सीएम योगी के चुनाव प्रचार के लिए शेड्यूल तैयार किया गया है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में कुल 14 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी 23 जनवरी को तीन सभाएं करेंगे, 28 जनवरी को चार सभाएं, 30 जनवरी को चार सभाएं और 1 फरवरी को तीन सभाएं करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी इलाकों में जनसभाएं करेंगे। ये सभाएं विशेष रूप से मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में आयोजित की जाएंगी, जहां से दिल्ली दंगों की शुरुआत हुई थी। सीएम योगी का मुख्य फोकस उन मुस्लिम सीटों पर रहेगा, जो चुनाव में अहम भूमिका निभा सकती हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए भी प्रचार करेंगे। इनमें अजय महाबल, पवन शर्मा, आशीष सूद, रवींद्र सिंह, उमंग बजाज, प्रद्युम्न राजपूत (द्वारका), करतार सिंह तंवर, गजेन्द्र यादव (महरौली), बजरंग शुक्ला, संजय गोयल, मोहन सिंह बिष्ट, कैलाश गहलोत सहित अन्य उम्मीदवार शामिल हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स