बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा, जिन्होंने दिए थे घुसपैठियों को पास?

बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा, जिन्होंने दिए थे घुसपैठियों को पास?

संसद में सुरक्षा चूक के बाद आरोपियों को लेकर क्या कहा।

  लोकसभा में विजिटर्स गैलरी से कूदने वाले सागर और मनोरंजन डी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  संसद की सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक ने सभी को हैरान करके रख दिया है।   इन दोनों ही आरोपियों को मैसूरु के बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा की तरफ से पास मिला था।  जब किसी सांसद के जरिए किसी व्यक्ति को पास दिया जाता है।  तो उन्हें एक शपथ पत्र देना होता है कि वे उस व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं।  प्रताप सिम्हा ने लोकसभा स्पीकर को बताया कि उनके पास घुसपैठियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।  मगर उनमें से एक मनोरंजन डी अपने और अपने दोस्त सागर के लिए विजिटर्स पास हासिल करने के लिए सिम्हा के पीए के साथ लगातार संपर्क में था। 

प्रताप सिम्हा (47) मैसूरु-कोडगु सीट से लोकसभा सांसद हैं। वह मैसूरु के एक लोकप्रिय बीजेपी नेता हैं और उन्होंने 2014 और 2019 दोनों ही बार पार्टी के टिकट पर चुनावी जीत हासिल की है।  प्रताप सिम्हा पहले कन्नड़ा प्रभा में पत्रकार के तौर पर काम करते थे, फिर उन्होंने राजनीति में उतरने का फैसला किया।  वह कर्नाटक बीजेपी के युवा विंग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।  उन्होंने 2014 में पहली बार चुनाव लड़ा।  2015 में, प्रताप सिम्हा को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।  बीजेपी सांसद अपने फायर ब्रांड बयानों के चलते हमेशा विवादों में रहते हैं।  उन्होंने एक बार विवादास्पद बयान देते हुए कहा था मस्जिद जैसा दिखने वाले हर बस स्टैंड को ध्वस्त कर दिया जाएगा।  उन्होंने ये बयान इसलिए दिया था, क्योंकि बस स्टैंड को गुंबद जैसे आकार वाला बनाया गया था।  

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स