दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर लगा झटका, कई नेता आम आदमी पार्टी में हुए शामिल। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की कामकाजी राजनीति से प्रभावित होकर, कांग्रेस छोड़कर दो नेता आज, मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इन नेताओं को पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें पटका और टोपी पहनाई। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा, "कालकाजी में आम आदमी पार्टी का परिवार और बढ़ रहा है। कांग्रेस के कालकाजी माइनॉरिटी विंग के अध्यक्ष गुफरान चौधरी और बदरपुर जले के सोशल मीडिया अध्यक्ष परवेज ने आम आदमी पार्टी जॉइन की।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी (AAP) में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शामिल होने का निर्णय लिया है। इनमें युवा कांग्रेस कालकाजी के पूर्व उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह अटवाल, यूथ कांग्रेस कालकाजी के पूर्व महासचिव नदीम खान, जिला संगम विहार युवा विंग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह अटवाल, पूर्वी पटेल नगर वार्ड से कांग्रेस की निगम प्रत्याशी रही और खटीक समाज की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष शकुंतला परेवा, दिल्ली युवा कांग्रेस के गजेंद्र सिंह सहित कई अन्य नेता शामिल हैं। इन नेताओं के साथ-साथ गुरप्रीत सिंह अटवाल, परविंदर सिंह अटवाल, राजवीर सिंह, गुरविंदर सिंह, दीपक कुमार, सहदेव, गुरपाल सिंह, आर्यांश, राजवीर सिंह, एडवोकेट देवेन्द्र रजोरा, भगवान दास, सुरेंद्र जाटव, हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, रोहित कोहली, गुलशन शर्मा, आरके चौधरी, इंद्रजीत शर्मा, हरविंदर सिंह लाली और परमजीत सिंह भी कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स