बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा किया जारी, छात्रों और ऑटो चालकों के लिए बड़े ऐलान।
बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी कर दिया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी घोटालों की जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा, "हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। मोदी की गारंटी है कि दिल्ली में हर वादा पूरा होगा। बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी करते हुए छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया। पार्टी ने घोषणा की कि दिल्ली में जरूरतमंद छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 रुपये दिए जाएंगे। बीजेपी इसे छात्रों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम मान रही है। बीजेपी ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ऑटो चालकों के लिए कुछ नहीं किया। बीजेपी का संकल्प है कि दिल्ली में ऑटो-टैक्सी वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा और ऑटो-टैक्सी चालकों को 10 लाख रुपये का जीवन बीमा मिलेगा। पार्टी ने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों में बीजेपी सरकार ने दलालों को खत्म किया और DBT के माध्यम से जन-कल्याण योजनाओं को लागू किया। बीजेपी का कहना है कि मोदी सरकार की नीति भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है और उनकी सरकार बनने पर स्वास्थ्य, यातायात, बिजली, पानी और परिवहन से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बीजेपी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों के सहयोग से नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया और उन्हें सुविधाएं प्रदान की।
बीजेपी ने संकल्प पत्र में क्या-क्या ऐलान किए?
1 दिल्ली में जरूरतमंदों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे।
2 प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15 हजार देंगे
3 AAP के सभी घोटालों की जांच कराएंगे।
4 ITI में पढ़ने वाले SC छात्रों को हर महीने एक हजार देंगे।
5 दिल्ली ऑटो-टैक्सी वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा।
6 ऑटो-टैक्सी वालों को 10 लाख का जीवन बीमा देंगे।
7 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा देंगे।
8 उनके बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति देंगे।
9 रियायती वाहन बीमा प्रदान करेंगे।
















































































Leave Your Message