सैफ अली खान को अस्पताल से डिस्चार्ज, हमले केआरोपी को भेजा गया रिमांड पर।
सैफ अली खान को लेकर राहत भरी खबर आई है। अभिनेता को आज अस्पताल से डिस्चार्ज मिल जाएगा। सैफ अली खान को 16 जनवरी को एक घुसपैठिये ने उनके घर में चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगभग 5 दिन के इलाज के बाद, अब सैफ की हालत में काफी सुधार है। हालांकि, वह अभी भी चलने-फिरने की हालत में नहीं हैं और उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। डॉक्टर्स ने सैफ की रीढ़ की हड्डी से ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला था। सैफ अली खान को आज दोपहर तक डिस्चार्ज मिल सकता है, जिससे उनके फैंस को राहत मिली है।
मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 24 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मंगलवार सुबह, पुलिस ने अपराध स्थल का पुनर्निर्माण (क्राइम सीन रीक्रिएशन) करने के लिए सैफ के आवास का दौरा किया। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर के रूप में हुई है, जिसे रविवार को ठाणे के एक इलाके से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसे पांच दिन की हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, शहजाद चोरी करने के इरादे से सैफ के अपार्टमेंट में घुसा था और वहां सैफ की नौकरानी से उसकी बहस हो गई। जब सैफ ने हस्तक्षेप किया, तो आरोपी ने अभिनेता पर चाकू से हमला किया और मौके से भाग निकला।
















































































Leave Your Message